महिला की मौत के जिम्मेदार ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ससुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आदिल सिद्दीकी पुत्र शहनूर सिद्दीकी निवासी ग्राम जरारी थाना जहानगंज ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा था कि पीडि़त की बहन आयशा ऊर्फ आजिया बेगम की शादी अब से लगभग 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार हासिम पुत्र साबिर निवासी ईसापुर थाना कमालगंज के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और कुछ दिनों के बाद ही पीडि़त की बहन को ससुरालीजन जिसमें पीडि़त का बहनोई हासिम तथा हासिम का भाई नाजिम, आयशा की सास रजिया बेगम पीडि़त की बहन को गाली-गलौज व मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। इस बीच पीडि़त के घरवालों ने कई बार पंचायत डालकर पीडि़त की बहन के ससुरालीजनों को समझाया और उसकी बहन को रखने के लिए कहा और पीडि़त के घरवालों द्वारा हासिम को कई बार घरेलू कामकाज के लिए रूपये भी दिए गये। पीडि़त के पिता द्वारा कुछ माह पूर्व घरेलू आवश्यकता के लिए जमीन बेंची गई। पीडि़त के बहनोई हासिम को जब पता चला तो उसने पीडि़त की बहन से कहा कि तुम्हारे पिता के पास पैसा है मुझे दो लाख रूपया लाकर दो मुझे कुछ काम करना है। जिस पर पीडि़त की बहन ने पैसा लाकर देने से मना कर दिया। यह बात बहन ने घरवालों को बताई, तो दिनांक १९ जून को समय करीब दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच पीडि़त की बहन आयशा ऊर्फ आजिया बेगम को उसके पति हासिम तथा उसके देवर नाजिम, उसकी सास रजिया बेगम ने गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह से मारपीट व प्रताडि़त कर अपमानित किया। उक्त मारपीट व प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़त की बहन आयशा ऊर्फ आजिया बेगम ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान हासिम द्वारा पीडि़त की बहन की जान निकलने तक अपने मोबाइल से वीडियो बनाया गया और हासिम ने अपने फोन नम्बर से पीडि़त के चचेरे भाई फरमान के फोन नम्बर पर दो बार कॉल करके कहा कि तुम्हारी बहन ने आत्महत्या कर ली है लाश उठाकर ले जाओ। तब पीडि़त व उसके परिवारीजन आनन-फानन में बहन आयशा ऊर्फ आजिया बेगम की ससुराल पहुँचे, तो यहा देखा कि पीडि़त की बहन मर चुकी थी। सूचना देने पर मौके पर पुलिस आई। पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोटमार्टम के लिए भेजा गया। पीडि़त की बहन आयशा ऊर्फ आजिया बेगम के शरीर पर काफी चोटों के निशान थे। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *