सोशल मीडिया पर सेना पर टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। सेना के पोस्ट को फेसबुक पर शेयर किए जाने पर फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक चलाने वाले आरोपी युवक द्वारा अपमानजनक टिप्पणी किये जाने के मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बेला सराय गजा निवासी अवनींद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रकाश मिश्रा ने गांव के ही गोविंद पुत्र राम लड़ैते के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा कि उसने सेना का एक पोस्ट फेसबुक पर शेयर कर दी थी। जिस पर मूसा अंसारी के नाम से फर्जी आइडी चला रहे गोविन्द ने अभद्र टिप्पणी की। जिससे सेना का अपमान हुआ है। पुलिस ने गोविन्द पुत्र रामलडै़ते के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *