दुष्कर्म के मामले में कम्प्यूटर संचालक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

 छात्रा का कराया गया मेडिकल परीक्षण, आरोपी हिरासत में
फर्रुखाबाद/कम्पिल, समृद्धि न्यूज। कंप्यूटर सिखाने के बहाने तीन मुस्लिम युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीडि़ता ने क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगायी, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कंपिल के गंगा रोड पर स्थित राजीव गांधी कंप्यूटर सेंटर पर कम्प्यूटर की कई महीनों से कोचिंग करती थी। इसी दौरान छात्रा कोचिंग संचालक शीबू, उसके भाई सलमान व साथी अनस के संपर्क में आ गई। तीनों आरोपियों ने छात्रा को अलग कमरे में कंप्यूटर सिखाने का झांसा दिया। आरोपितों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया। आरोपित आए दिन वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म करते रहे। छात्रा के कंप्यूटर सेंटर न जाने पर उसको ब्लैकमेल करने लगे। आरोपितों ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा पर मंतातरण कर निकाह करने का भी दबाव बनाया। जिससे तंग आकर युवती ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। स्वजनों ने आरोपित युवकों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपित स्वजनों को जान से मारने की धमकी देने लगे। दो दिन पूर्व तीनों आरोपित पीडि़ता के घर गये और धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। इस दौरान स्वजनों के दौड़ाने पर एक आरोपित का मोबाइल छूट गया। पीडि़ता ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस की अनसुनी पर गुरुवार सुबह पीडि़ता ने सीओ को मामले की तहरीर दी। घटना की जानकारी होने पर हमारे समृद्धि न्यूज के संवाददाता ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से बात की, तब जाकर एसपी के संज्ञान में मामला आया। पीआरओ ने बताया कि संबंधित अधिकारी से बात कर कार्यवाही कराते है। तब जाकर गुरुवार देर रात्रि मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को पीडि़ता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले भी आरोपी कई घटनाओं को दे चुके है अंजाम: विमलेश मिश्रा

फर्रुखाबाद। हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पीडि़ता व उसका परिवार काफी भयभीत है। इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान करायी जाये। तीन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये और कम्प्यूटर सेंटर का कब से संचालन किया जा रहा है, उसकी भी जांच करायी जाये। हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे संवाददाता को बताया कि इससे पहले भी यह आरोपी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। इनकी दहशत के चलते लोग डर व लोकलज्जा की बजह से अपनी जुबान बंद कर ली है। इसलिए इस मामले को जिला प्रशासन गंभीरता से लें और जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *