गैंगरेप में दो सगे भाईयों सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नाबालिक के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 14 वर्षीय पीडि़ता की माँ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें कहा कि उसकी नाबालिक पुत्री खेत में शौच के लिए दोपहर दो बजे गयी थी। उसी दौरान आरोपी सत्यवीर, बलवीर पुत्र जदुनाथ कुशवाहा, अंकित पुत्र मनोहर कुशवाहा ने उसे जबरदस्ती खींचकर गाँव में बने स्वास्थ्य केंद्र्र में ले गये। जहाँ आरोपियों नें गैंग रेप किया और उसको मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। जब काफी देर बाद उसकी तलाश की, तो वह स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में बंद मिली। मुकदमा की विवेचना सीओ सिटी प्रदीप कुमार को दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *