छेड़छाड़ व धर्मांतरण के प्रयास में युवक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध पास्को एक्ट की धारा की सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। समुदाय विशेष के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने व धर्मांतरण की खबर पर हिन्दूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर लिया था। जिसके चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी।
मोहल्ला गढ़ी मुजीद खां भीकमपुरा कच्चा किला निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री को समुदाय विशेष का युवक फैजान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला बहार बाग टाउन हाल बरगलाकर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। पीडि़त को जानकारी हुई तो 112 नम्बर डायल को सूचना दी व स्वयं पीडि़त ने पुत्री की खोज की तो पता चला कि फैजान नाबालिग पुत्री को अपनी बहन पांचाल घाट निवासी तराना के यहां ले गया है और धर्मांतरण कराने के प्रयास किया। आनन-फानन में पीडि़त पिता वहां पहुंचा, लेकिन फैजान व उसके रिश्तेदारों ने उसे जाति सूचक गालियां देकर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। डायल 112 पुलिस को खबर करने पर तराना के घर से नाबालिग पुत्री को बरामद कर लिया गया। पुत्री ने बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने फैजान पुत्र सलीम, तराना व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ पास्को एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *