प्राण प्रतिष्ठा के दिन को काला दिवस बताने व बाबरी मस्जिद का समर्थन करने वाले धम्मा लोको बुद्ध विहार के पदाधिकारी सहित दो पर मुकदमा दर्ज

संकिसा, समृद्धि न्यूजसोशल मीडिया पर बौद्ध धर्मी सहित दो लोगों को 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को काला दिवस बुद्ध की विरासत पर मंदिर बनाया आदि लिख कर वायरल करना काफी महंगा पड़ गया।
जनपद एटा कोतवाली नयागांव पुलिस ने इस सम्बन्ध में जनपद फर्रुखाबाद थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पुनपालपुर निवासी दीपक राजपूत आदि सनातन धर्म के लोगों की तहरीर के आधार पर कोतवाली नयागांव के कस्बा सराय अगहत मोहल्ला टिकुरियन निवासी झोलाछाप देवेश शाक्य पुत्र राधेश्याम व सराय अगहत मोहल्ला रेती निवासी आदिल शाह पुत्र मकसूद अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

तहरीर के अनुसार उपरोक्त आरोपितों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा श्री राम के लिए प्रयोग की व भगवान के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को काला दिवस बताया,बाबरी मस्जिद का समर्थन किया, सनातन धर्म को अपमानित करके दंगा फैलाने का कार्य किया जिससे सराय अगहत में दंगा होने का माहौल है।
झोलाछाप देवेश शाक्य अपने आप को धम्मा लोको बुद्ध विहार का उप कोषाध्यक्ष बताया करता है।
जब इस संबन्ध में धम्मा लोको बुद्ध विहार के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त देवेश शाक्य धम्मा लोको के ट्रस्ट में कोई पदाधिकारी नहीं है।केवल अपने को प्रचारित करता रहता है।
नयागांव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि दीपक राजपूत निवासी पुनपालपुर थाना मेरापुर तथा अन्य लोगों द्वारा दी गई तहरीर पर देवेश शाक्य तथा शादिल शाह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *