एसपी के आदेश पर गर्भपात कराने व दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने महिला का जबरन गर्भपात कराकर घर से बेघर कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने पर पीडि़ता ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पोस्ट निवासी आरती राठौर पत्नी प्रदीप सिंह चौहान पुत्री स्वर्गीय मुनेश्वर सिंह राठौर ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसका विवाह 11 दिसम्बर 2021 को प्रदीप चौहान पुत्र रमेश चौहान निवासी ग्राम बहत पोस्ट वहत जसराना जिला फिरोजाबाद वर्तमान निवासी माता मंदिर चौराहा अंबेडकर नगर गीतांजलि कॉन्प्लेक्स के पास थाना कमला नगर जिला भोपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुआ था। पीडि़ता का आरोप है कि उसके भाईयों ने शादी में दो जोड़े सोने के झुमकी, चार जोड़ी सोने की चूड़ी, एक सोने का हार, एक सोने की चेन, 6 अंगूठी, चांदी की करधनी, दो जोड़ा पायल, एक कार व ५ लाख ५१ हजार रुपये की नगदी दी थी। विवाह के कुछ समय बाद ससुरालीजन रोटी नहीं बना पाती है और घर पर सोती रहती है यह कहकर ताने मारने लगे। पीडि़ता ने जब सास वीरवती एवं ननद नेहा चौहान से पूछा कि ताने क्यों मार रहे हो तो वह लोग कहने लगे कि अपने घर से अतिरिक्त दहेज में ५ लाख की नगदी लेकर आओ तो हम लोग ताने नहीं मारेंगे। जब मैंने मां को बताया कि तो मां ने असमर्थता जतायी। जब यह बात सास व ननद को पता चली तो वह लोग भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। घटना के संदर्भ में पति प्रदीप को बताया कि वह भी झगड़ा फसाद करने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि उसने पति को 20 जुलाई २०२२ को बताया कि वह मां बनने वाली है। पीडि़ता के पति ने दवा खाने को कहा तो वह मैंने कहा कि यह कौन सी है इतने में ही वह मारने लगा। इस दौरान ननद और सास आ गयी और हाथपैर पकडक़र जबरदस्ती दवा खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया और धमकी देकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे दिन मां को फोन पर सूचना दी। भाई व मझिया को लेकर मेरी ससुराल आये तो ससुरालियों ने भगा दिया। २९ जनवरी २०२३ को मारपीट कर सारा स्त्रीधन छीनकर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *