कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी केेेे अनुसार थाना के एक गांव निवासी पीडि़त ने थाना कमालगंज में दी गयी तहरीर में कहा है कि सोमवार दोपहर करीब १२:३० बजे मेरी ११ वर्षीय पुत्री मक्का के खेत में गाय को भगाने गयी थी, तभी वहां पहले से मौजूद सचिव यादव पुत्र अवधेश निवासी भुढिय़ा तेरा अकबरपुर ने मेरी पुत्री को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के चिल्लाने पर जब मैं मौके पर पहुंचा, तो आरोपी सचिन मौके से भाग गया। जब आरोपी के घर शिकायत करने गये, तो आरोपी व उसके पजिनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।