फेसबुक पर प्यार,शादी का इकरार, दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

हरदोई, समृद्धि न्यूज़।: बघौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।जानकारी अनुसार युवती ने बघौली थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए सुरसा थाना क्षेत्र के छोलहा गांव निवासी मोहित कुमार पुत्र छोटेलाल पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।आरोपी सिपाही मोहित कुमार जनपद श्रावस्ती के थाना गिलौला में तैनात है। युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2021 में मोहित से हुई थी।बताया कि पुलिसकर्मी ने उसे कई बार विभिन्न जगहों पर बुलाकर उसके साथ 3 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए।इसी बीच पुलिस कर्मी मोहित कुमार एक दूसरी युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती की पींगे बढ़ाता फेसबुक पर दिखा।तो पीड़िता ने मोहित कुमार को फोन कर दूसरी युवती के साथ फोटो के बारे में पूछा, तो मोहित कुमार आग बबूला हो गया और उसने पीड़िता से कहा कि मैं अब तुमसे शादी नहीं करूंगा,मेरी शादी दूसरी जगह तय हो गई है। और पीड़िता को जान माल की धमकी देने लगा। हालांकि युवती की शिकायत पर मोहित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *