पुत्री को बहला फुसलाकर गायब करने के मामले में मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त महिला ने पुत्री को बहला फुसलाकर गायब करने की पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता ग्राम बंधौआ थाना कोतवाली फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद की निवासिनी हरिजन कोरी जाति की महिला है। पीडि़ता की छोटी पुत्री को दिनांक18.06.2024 को सुबह 8 बजे जब पीडि़ता अपने पति को खाना देने भट्टे पर गयी हुई थी, तभी उसकी पुत्री को मेरी देवरानी प्रेमवती उर्फ नन्हीं देवी पत्नी स्व0 मुन्नू के सहयोग से गायत्री पुत्री प्रेमी निवासी हाल मोहल्ला जाफरी फतेहगढ़ व उसका भाई ऋषि मिश्रा बहला फुसलाकर कहीं बुला ले जाकर गायब कर दिया है। पीडि़ता के घर आने पर पता लगने पर पीडि़ता ने उपरोक्त गायत्री का पता करते उसकी चूणी वाली गली में दुकान पर आयी, परन्तु गायत्री ने कुछ नहीं बताया व कहीं गायब हो गयी। उक्त महिला गायत्री व उसका भाई ऋषि ने पुत्री को कहीं गायब कर दिया है। देवरान की पुत्रियां गुडिय़ां, पूजा व पुत्रगण सुरजीत व सुधांशु, पूजा ने धमकी दी है कि तुम लोग घर खाली करके यहां से चले जाओ नहीं तो पूरे घर को जादू टोना करके मरवा दूंगा। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *