चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते 2 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव परमनगर निवासी मीनाक्षी पत्नी सुधीर कुमार ने थाना पुलिस को बताया की बीती ३ अक्टूबर की रात को अपने परिजनों के साथ घर में सोई हुई थी, तभी रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने उनके जेठ के कमरे में रखे लॉकर तोडक़र एक जोड़ी कान के कुंडल तथा एक मंगल सूत्र सोने का तथा पास में ही रखे दो मोबाइल सैमसंग कंपनी के अज्ञात चोर चुरा ले गए। जिसकी पीडि़ता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *