न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नवाबगंज (सं.)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में जेठ जेठानी समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सहसा जगदीशपुर निवासी कुसमा देवी पत्नी कन्हैयालाल ने न्यायालय से मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया है जमीन के बंटवारे को लेकर उनके जेठ अशोक कुमार, जेठानी नन्हीं देवी एवं नन्ही देवी का भाई बंटू निवासी पट्टी खुर्द थाना मोहम्मदाबाद ने दिनांक १९ मई को घर पर कुसुमा देवी को अशोक कुमार ने जमीन पर पटककर उनकी लज्जा भंग कर दी। साथ ही अन्य दोनों आरोपियों ने उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीडि़ता ने थाने में न्याय की उम्मीद छोड़कर न्यायालय की शरण ली। जहां न्यायालय में अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया। तहरीर पर अशोक कुमार, नन्हीं देवी निवासीगण सहसा जगदीशपुर और बंटू निवासी पट्टी खुर्द थाना मोहम्मदाबाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस ने महिला को तमंचा सहित पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *