उन्नाव, समृद्धि न्यूज। एसआरएमएस कॉलेज की एक छात्रा द्वारा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एमएस) पर ‘बैड टच’ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया पर थाना प्रभारी द्वारा हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कार्रवाई करते हुए सोहरामऊ थाना प्रभारी संदीप शुक्ला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा ने कॉलेज प्रशासन को इसकी शिकायत की थी, लेकिन प्रिंसिपल द्वारा कोई कार्रवाई न होने से छात्र-छात्राओं में नाराजगी फैल गई। जिसके विरोध में 6 दिसंबर को दर्जनों छात्राओं ने कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन किया था।
घटना की जानकारी पर छात्रा के परिजन और चाचा कॉलेज पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में ही एमएस अनिल व उनके स्टाफ से परिजनों की कहासुनी के साथ हाथापाई हो गई। बताया जाता है कि आक्रोशित परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी दौरान थाना प्रभारी संदीप शुक्ला और छात्रा के चाचा के बीच भी धक्का-मुक्की हो गई। यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया, जिसमें बहस और हाथापाई साफ दिखाई दी। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसपी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अनिल पर लगाए गए आरोपों की भी स्वतंत्र जांच कराए जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा से ‘बैड टच का मामला थाना प्रभारी लाइन हाजिर वीडियो सामने आने के बाद SP ने की कार्रवाई,
