अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। बीती रात आयी बारात में बैंड का भुगतान ना करने पर बैंड कर्मचारियों ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी ऋषिदेव की पुत्री की बीती रात बारात आयी थी। जिसमें वर पक्ष की तरफ से बैंड 27 हजार रूपये में नन्हे खां का बैंड बुक किया था। नन्हे खां ने बताया कि उन्हें 3 हजार रूपये एडवांस में नकद दिये गये थे तथा शेष 24 हजार रुपये बारात वाले दिन देने की बात तय हुई थी। नन्हें खां का आरोप है कि बैंड बजाने के बाद जब बचे हुए शेष 24 हजार रूपये मांगे, तो वर पक्ष पैसा न देते हुए लड़ाई झगड़े पर आमादा फसाद हो गया। साथ ही बैंड कर्मियों पर कई आरोप लगाये। जिस पर बैंड मास्टर नन्हें ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 ने मौके पर आकर जाँच की और थाना पुलिस को जानकारी दी। बैंड मास्टर नन्हें खां ने रूपये न देकर धमकी देने का आरोप लगाया। अमृतपुर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि बैंड के भुगतान को लेकर जाँच की जा रही है।
बैंड बजाने के बाद भुगतान न करने पर थाने पहुंचा मामला
