कंपिल, समृद्धि न्यूज। सरकारी जमीन पर खड़ी फसल काटकर घर ले जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी के आदेश पर पंद्रह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव कमरुद्दीन नगर व बौरा बंगस नगर के पास गंगा की कटरी के नाम करीब पंद्रह एकड़ सरकारी भूमि है। गांव के असरदारों ने उस पर गेहूं की फसल बोई थी। फसल पकने पर काट ले गए। लेखपाल ने कई बार थाने मे तहरीर दी। मामले की सुनवाई न होने पर लेखपाल राजकुमार ने पिछले दिनों उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा से शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। शिकायत सही पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने 15 फरवरी को कंपिल एसओ को मुकदमा लिखने के लिए आदेशित किया। पुलिस ने मामले को रफा दफा कर टरका दिया। दो माह बाद बुधवार को पुलिस ने कमरुद्दीन नगर निवासी नेत्रपाल, रामवीर, ब्रजभान, दिनेश, किशन पाल, ब्रजेश, शिवकुमार, राजेश, संजीव, ऋषि पाल, श्रीचंद्र, मूलचंद्र, शिवदीन गांव बौरा निवासी चमकौरएनसीब सिंह सहित पंद्रह लोगों के खिलाफ सरकारी सम्पति पर कब्जा कर उसमे बोई फसल को काटने पर मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सरकारी जमीन पर कड़ी फसल काटे पर 15 पर मुकदमा दर्ज
