फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त ने दबंग पिता-पुत्रों के खिलाफ जबरिया खेत जोत लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त राजपाल सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम सुन्दरपुर, परगना परमनगर तहसील अमृतपुर थाना अमृतपुर हाल निवासी तिर्वा कोठी सिविल लाइन फतेहगढ़ का निवासी है। पीडि़त का उक्त ग्राम में आराजी जो कि दबंगई के बल पर होशराम यादव कब्जा किये हुये थे जिस पर पीडि़त द्वारा चौकी सरह में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर लेखपाल द्वारा हमारे खेत की पैमाइश कर चौकी प्रभारी के समक्ष पंचायत हुई थी और उपरोक्त लोगों को कब्जा करने से रोक लिया गया था। इस वर्ष पीडि़त द्वारा अपने खेत में गेहूं की फसल बोयी गयी थी। जिस पर दबंग होशराम यादव व उनका पुत्र अनोज यादव द्वारा बिना किसी अधिकार के हमारी आराजी उपरोक्त पर बोयी गयी गेहूं की फसल को जोत ली गयी और उस पर कब्जा कर लिया गया है। जिस सम्बन्ध में पीडि़त द्वारा दिनांक 19.11.2023 को चौकी प्रभारी सरह को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर किसी प्रकार की कार्यवाही अमल में नहीं लायी गयी। जिससे उपरोक्त लोगों के हौसले बुलंद हैं और उपरोक्त लोग ऐलानिया धमकी दे रहे हैं कि चाहे जहां हमारी शिकायत करो मगर हम कब्जा नहीं छोड़ेंगे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
