पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

संकिसा, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ऊनरपुर निवासी पीडि़त राम प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक महीने बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दर्ज कराये गए मुकदमे में पीडि़त राम प्रताप सिंह ने कहा है कि दिनांक 20 अप्रैल को 12 बजे दोपहर में गांव में नरेंद्र सिंह की परचूनी की दुकान से सौदा लेने के लिए खड़ा था, तभी पुरानी रंजिश में पास खड़े गांव के ही नीलू पुत्र पप्पू ने मेरे पैर में दो सौ ग्राम का वांट मार दिया। जब मैंने वांट मारने का कारण पूछा, तो नीलू आगबबूला हो गया और उसने परिवार के पप्पू, अनुज, मोहित को भी बुला लिया तथा मुझे लात-घूसों, थप्पड़ों से बुरी तरह मारा पीटा व गंदी-गंदी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपित नीलू ने मेरा फोन सडक़ पर पटक दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की शिकायत जब मैंने थाने में की तब पुलिस एक दलाल के घर जाकर जांच पड़ताल कर वापस चली गई। आरोपितगण एलानियां धमकी देकर कह रहे हैं कि थाने में मेरी सांठगांठ हो गई है। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओंगे। तब पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच दरोगा आनंद शर्मा के सुपुर्द कर दी गयी है।

तीर्थ स्थल संकिसा से बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

संकिसा। जनपद इटावा थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव टांडेहार निवासी उदयवीर सिंह पुत्र सुरेश चंद्र शाक्य ने बाइक चोरी का अज्ञात चोर के विरुद्ध मेरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार उदयवीर सिंह अपनी स्प्लेंडर प्रो बाइक द्वारा 17 मई को समय करीब 11.00 बजे विषारी देवी मंदिर संकिसा आए थे। मंदिर की बाउंड्री के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी। जहां से अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गये। मेरापुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी। धोखे से बदल गई थी। जो मिल गई है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज

संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रमापुर दबीर निवासी दुरवीन सिंह पुत्र रामभरोसे की दो भैसें चोरी कर लिए जाने के मामले में मेरापुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार दुरवीन सिंह गांव के बाहर अपने खेत में मकान बनाकर स्थाई रूप से निवास करते हैं। इसी जगह पर उनके जानवर बंधते हैं। 4 अप्रैल को दुरवीन सिंह आवश्यक कार्य हेतु अपनी रिस्तेदारी मैनपुरी चले गये थे। घर पर बच्चे थे। 4-5 अप्रैल की रात किसी समय चोर दुरवीन सिंह की एक लाख चालीस हजार रुपए कीमती दो भैसें चुरा ले गए। भैसें चोरी हो जाने की सूचना पर मैं अपने घर वापस आया और अचरा चौकी व मेरापुर पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब जाकर दुरवीन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच अचरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *