फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवती घर से लाखों की नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पीडि़त पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ के एक मोहल्ला निवासी पीडि़त पिता ने थाना कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि उसने अपनी पुत्री की शादी रोक रखी थी तथा गेस्ट हाउस व अन्य सामान आदि की व्यवस्था कर रखी थी। पीडि़त ने अपनी पुत्री के खाते में २.५० लाख रुपये डाला था। पीडि़त की पुत्री दिनांक ०७.१०.२०२४ को घर से बाजार जाने को कहकर गयी। पीडि़त के मोबाइल पर मैसेज एक लाख रुपये निकालने का आया। तब पीडि़त ने अपनी पुत्री के बारे में जानकारी की। काफी खोजबीन करने के बाद पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला। मोहल्ले के लोगों से जानकारी हुई कि पीडि़त की पुत्री को तिलक सिंह पुत्र स्व0 लालाराम वाल्मीकि निवासी भूसामंडी फतेहगढ़ भगाकर ले गया है। जब पीडि़त ने उपरोक्त तिलक सिंह के घर जाकर जानकारी की, तो पीडि़त को शेर सिंह पुत्र लालाराम, टेसू पुत्र लालाराम, नीरज पुत्र राजेन्द्र, जतिन पुत्र राजेन्द्र, सर्वेश पुत्र बाबूराम बाल्मीकि निवासी हाथीखाना थाना कोतवाली फतेहगढ़ ने पीडि़त को गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी दी और कहा कि अब तेरी बेटी नहीं मिलेगी। तुझे जो करना है कर ले। तब पीडि़त घर वापस आया और घर में रखा सामान देखा, तो पुत्री घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन व १.१५ लाख रुपये घर से लेकर गयी है। उपरोक्त लोगों के सहयोग से पुत्री जेवरात व नकदी लेकर गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाखों की नकदी व जेवर लेकर युवती प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा दर्ज
