संकिसा। कायमगंज पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने विकास खण्ड नवाबगंज थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव अमरापुर नगला मकोड़ा निवासी राशन कोटेदार कमला देवी पत्नी स्वर्गीय बदन सिंह व इनके पुत्र विकास के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार सोमवार को कायमगंज पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने राशन दुकान पर पंहुच कर जब जांच पड़ताल की तो दुकान पर लगे बोर्ड पर खाद्यान उपलब्ध होने की कोई सूची नहीं पाई गई,दुकान पर जो गेहूं,मक्का,चावल,चीनी आदि राशन वितरण के लिए स्टॉक में उपलब्ध होना चाहिए था वह भी निरीक्षण में नहीं पाया गया।इससे प्रतीत होता है कि कोटेदार ने राशन की काला बाजारी कर दी है। मेरापुर पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर राशन काला बाजारी का मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच अचरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के सुपुर्द कर दी।
कालाबाजारी के मामले में कोटेदार व उसके पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
