बेटे पर मां से दुष्कर्म का आरोप: मामला दर्ज

पीलीभीत: बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपनी बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे ने उसे खेत पर चलने को कहा था। बेटे ने पिता की समाधि पर दीपक जलाने के लिए कहा। जब वह बेटे के साथ खेत पर गई, तो बेटे ने उससे दीपक समाधि पर रखने को कहा।
महिला के का आरोप है बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर लौटी और उसने अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर प्रगति चौहान ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *