फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नाबालिग लडक़ों को बहला फुसलाकर चंद रुपयों का लालच देकर उनका ब्लड निकालकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना सुरेशचंद्र पुत्र शंभू दयाल निवासी ग्राम कुटरा थाना कोतवाली फतेहगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पीडि़त का पुत्र सक्षम कश्यप उम्र 13 वर्ष अपने दोस्त आदित्य उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र मुकेश ग्राम कुटरा थाना कोतवाली फतेहगढ़ गांव के बाहर खेल रहा था, तभी उसके पास तीन व्यक्ति अर्जुन रापूजत पुत्र भगवती प्रसाद निवासी बेवर रोड नलकूप कालोनी धनसुआ थाना कोतवाली फतेहगढ़, विनय पुत्र महेशचंद्र निवासी बिजाधरपुर थाना कोतवाली फतेहगढ़, राहुल शाक्य पुत्र अमित शाह निवासी नगला याकूतगंज थाना कोतवाली फतेहगढ़ आये और कहने लगे कि बच्चों थोड़ा सा काम हैं आपको 1200 रुपये मिलेंगे। आपको हमारे साथ चलना होगा, तभी मैं आ गया। जब मैंने उपरोक्त लोगों से पूछा बच्चों को कहां और किस काम के लिए ले जा रहे हो, तो तीनों ने बताया कि हम खून निकलवाकर बेचते हैं और उनको बदले में रुपये देते हैं। जब मैंने उनको ललकारा, तो उपरोक्त तीनों लोग भागने लगे, तभी मैंने ग्राम के ही सुनील कश्यप व मुकेश की मदद से उपरोक्त तीनों को पकड़ लिया। इससे पहले यह लोग दो बार सक्षम व आदित्य का खून निकलवाकर बेच चुके हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
