फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ को दी गयी तहरीर में कहा था कि ग्राम पंचायत खुदागंज विकास खण्ड कमालगंज की ग्राम प्रधान शशिलता एवं सचिव ग्राम पंचायत बृजेश यादव केक विरुद्ध ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यों में वित्तीय अनियमिताओं के संबंध में जॉच की गयी थी। जांच आख्या प्राप्त होने पर पायी गयीं कमियों के आधार पर ग्राम प्रधान शशिलता वं सचिव ग्राम पंचायत बृजेश यादव से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उपरोक्त लोगों से प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पत्रावली सीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित की जानी थी। सीडीओ द्वारा पत्रावली जिला विकास अधिकारी से परीक्षण कराकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके उपरांत अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रधान सहायक/पटल सहायक, प्रधान शिकायत पटल का कार्य देख रहे इशरत अली एवं पत्रवाहक रमेशचंद्र कटियार द्वारा पत्रावली जिला विकास अधिकारी कार्यालय में लगाने हेतु प्रेषित की गयी। इसके बाद से जब पत्रावली इनके द्वारा कहीं रख दी गयी है या गायब कर दी गयी है। अधोहस्ताक्षरी द्वारा कार्यालय पत्रांक ३५३२ दिनांक १५ जनवरी के माध्यम से पत्रावली ढूंढकर अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने हेतु उपरोक्त दोनों संबंधित को पत्र निर्गत किया गया, परन्तु उनके द्वारा अभी तक पत्रावली ढूंढकर उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे स्पष्ट है कि इनके द्वारा पत्रावली गायब कर दी गयी है या कहीं छुपा लिया या है। जिला पंचायत राज अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने पटल सहायक इशरत अली एवं पत्रवाहक रमेशचंद्र कटियार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
