पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज व मारपीट, मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाइच निवासी आदिल पुत्र वसीम ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया 13 अप्रैल को समय करीब दिन के 12.00 बजे पीडि़त एवं वसीम पुत्र फईम, अमन पुत्र फईम, आर्य पुत्र वसीम दरवाजे पर बैठे थे। पुरानी रंजिश को लेकर मेरे गांव के मुजीब पुत्र बसरुद्दीन, कमर उर्फ मंगलू पुत्र समद, अफजल पुत्र बकरुद्दीन, शाहरूखपुत्र नन्हें दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर हाथों में लिये लाठी-डंडों से पीडि़त को घर में घुसकर पीटा। इस घटना में अमन के भी चोटें आयीं। उपरोक्त लोगों ने मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 452, 427 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *