नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर नवादा निवासी विनोद पुत्र जय सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार बताया बीती २७ जून को वह गांव नवादा से रात में 9.00 बजे दावत खाकर वापस लौट रहा था, तभी बंटवारे के विवाद में पहले से घात लगाए बैठे आरोपीगणों ने लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे पीडि़त के काफी चोटें आयीं। जब पीडि़त के परिजनों को जानकारी हुई, तो बचाने आया पीडि़त का साला व पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा। मारपीट के दौरान पीडि़त के मुताबिक उसकी पत्नी के सारे कपड़े फट गए तथा कान से कुंडल भी नोंच लिये। पीडि़त के चिल्लाने पर गांव के लोगों ने आकर बचाया, लेकिन रात का वास्ता होने पर पीडि़त अपने साथ घटी घटना के बारे में थाना पुलिस को जानकारी नहीं दे सका। दूसरे दिन थाने में पीडि़त ने तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की। तब पीडि़त में न्यायालय की शरण ली और अपने साथ घटी घटना के बारे में न्यायालय में तहरीर दी। न्यायालय के आदेश पर आरोपी रामवीर पुत्र जय सिंह, जतन पुत्र रामवीर, रजत पुत्र रामवीर, सुनीता पत्नी रामवीर के विरुद्ध न्यायालय के आधार पर थाना पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 323, 504, 506, 452, 354, 394 आईपीसी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
