सरसों के खेत में जानवर घुसने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। शाहीपुर गांव निवासी कैलाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 दिसंबर 2025 की शाम उनका बेटा संजीव बटाईदार के खेत में आलू की फसल देखने गया था। सरसों के खेत में जानवरों के घुसने के शक पर संजीव का संजय से विवाद हो गया। पुलिस ने बेटे संजीव का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। हालांकि 7 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे कैलाश का भतीजा अर्जुन बाहर से लौट रहा था। रामनगर की पुलिया पर अजय, विजय, संजय और संदीप ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से मारपीट की। उसी दिन शाम को अजय, विजय, संदीप, संजय, जीवाराम, रंजना, ओमा देवी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर अर्जुन के घर में घुस गए। उन्होंने अर्जुन, कैलाश की पुत्रवधू नीरज और बेटे सूरजभान के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में अर्जुन, नीरज और सूरजभान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रात में ही कायमगंज के सरकारी अस्पताल भेजा। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में भर्ती किया है। सोमवार को पुलिस ने कैलाश की तहरीर के आधार पर अजय, विजय, संदीप, संजय, जीवाराम, रंजना, ओमा देवी और जीवाराम की पुत्रवधू सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *