भाई व पिता को पीटा, मुकदमा दर्ज

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भाई ने भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये पिता को भी मारापीटा। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव रजपालपुर निवासी विपिन कुमार श्रीवास्तव पुत्र किशन लाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह मूंगफली, चना, लहिया आदि की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को वह फेरी लगाने जा रहा था, उसी दौरान उसका बड़ा भाई मनीष आ गया और ठेली पर बज रही डेग मशीन को अपना बताकर विपिन कुमार से लड़ाई झगड़ा करने लगा। जब विपिन कुमार ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो उसे जान से मारने की नियत से खुरपी से हमला कर दिया। हाथ में खुरपी लगने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। बीच बचाव करने आये उसके पिता किशनपाल जो कि भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के सदस्य हैं, उन्हें भी मारापीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *