जगह पर कब्जा करने का विरोध करने पर पीटा, मुकदमा दर्ज

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दंदेमई निवासी देशराज पुत्र रघुनन्दन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि घर के सामने उसकी पुस्तैनी जमीन पिता के नाम है। गाँव के ब्रजेश, उमेश, महेश पुत्रगण सेवकराम ने उस पर कब्जा करने की नियत से निकलने का रास्ता भी बन्द करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर उक्त लोगों ने एक जुट होकर मेरे साथ लात-घूसों तथा धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पीडि़त देशराज का मेडीकल परीक्षण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *