कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह छ: वर्ष पूर्व हुआ था। पत्नी आए दिन झगड़ा कर घर चली जाती थी। सुलह समझौते के बाद फिर घर आकर रहने लगती। उसका एक चार वर्ष का पुत्र भी है। लगभग दो माह पूर्व सभी स्वजन खेत पर गए थे। उसी समय थाना मेरापुर के गांव कोकापुर निवासी अखिलेश कुमार घर आया और पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ ही घर में रखे सोने चांदी के जेवर व पचास हजार रुपए की नगदी निकाल ले गए। पीडि़त ने थाने व एसपी को तहरीर दी। पुलिस ने पीडि़त को थाने से टरका दिया। इसके बाद पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
