पुत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। युवती को बदनाम करने की नियत से युवक उसके अश्लील चैटिंग के वीडियो वायरल कर रहा है। साथ ही उसकी तय शादी तोडऩे की भी धमकी दे रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त ने गांव के ही निहाल नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि मेरी पुत्री की पुरानी चैटिंग व अश्लील चैट की वीडियो निहाल नागर बायरल कर रहा है। मेरी पुत्री की जिस लडक़े के साथ शादी रुकी है उसके भी पास वीडियो भेज रहा है और शादी न करने की धमकी देता है। जिससे मेरा पूरा परिवार परेशान है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *