फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शादी का झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
दी गई तहरीर में मसेनी चौराहा निवासी पीडि़ता की मां ने दर्शाया कि आरोपी सुमित सिंह पुत्र दिनेश सिंह तोमर निवासी पांचाल घाट रोड दीन दयाल बाग शादी का झांसा देकर बराबर दुष्कर्म करता रहा। जब उससे शादी करने के लिए कहा तो उसके घर से पता चला कि उसकी सगाई दूसरी जगह हो चुकी है और उसने पीडि़ता की पुत्री से शादी करने से मना कर दिया। तो पीडि़ता की पुत्री ने हाथ की नस काट ली। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को फोन किया तो टालमटोल कर दी। उसके भाई सुमित तोमर ने भी गाली-गलौज किया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज
