Headlines

महिला को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला के गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज थाना तालग्राम के त्योरी निवासी रुपा देवी पत्नी स्व0 शम्भूदयाल ने फतेहगढ़ पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उन्होंने अपनी वसंती का विवाह सिविल लाइन कचहरी के पास निवासी संजीव पुत्र जगदीश के साथ किया था। पुत्री का पति शराब पीने का आदी है। पुत्री घर-घर जाकर झाड़ू पोछा कर अपनी व अपने बच्चों की गुजर बसर करती है। २० मई की रात संजीव पुत्री के जेवर शराब पीने के लिए उठाकर ले जा रहा था, इसी बात को लेकर पुत्री का विवाद हुआ था तो संजीव जान से मारने की धमकी देकर चला गया। रात्रि में पुत्री बच्चों के साथ दरवाजे पर सो रही थी, तभी प्रदीप आया और पुत्री को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर नातिन बंदना, नाती अनुज जाग गया और शोर मचाना शुरु कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग आ गये आरोपी प्रदीप मौके से भाग गया। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडऩे पर सैफई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *