फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र नगर के मोहल्ला पाठक निवासी साक्षी गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक आरती को तहरीर देकर कहा है कि उनकी शादी 17 नवंबर 2021 को जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ क्षेत्र के मोहल्ला इन्द्रिरा नगर निवासी सागर के साथ हुआ था। मेरे पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सागर, देवर गोपाल, सास किरन और ससुर सन्तोष कम दहेज का ताना देकर उन्हें प्रताडि़त करने लगे। ससुरालिजनों ने मेरे पिता से व्यापार करने के लिए सात लाख रुपये उधार लिए थे। जो वापस नहीं किए। अब वे एक कार और पाँच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की माँग करने लगे। साक्षी ने बताया की 10 सितम्बर 2022 को अलीगंज स्थित किराए के मकान में पति ने उन्हें कमरे में बन्द कर रसोई गैस खुली छोड़ दी थी। साक्षी के द्वारा चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उनकी जान बचाई। साक्षी ने बताया कि उनके पति की अन्य महिलाओं से अवैध सम्बन्ध हैं। जब इसका साक्षी विरोध करती तो उन्हें बेरहमी से मारा पीटा जाता है। दिनांक 20 जून 2024 को ससुरालियों ने साक्षी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद 2 अक्टूबर 2025 को पति और ससुराल के लोग उनके मायके कायमगंज मोहल्ला पाठक आये और वहाँ गाली-गलौज कर मारपीट की। जाते समय पति सागर, देवर गोपाल, सास किरन, ससुर सन्तोष ने हमारे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से ही साक्षी की माँ परेशान रहने लगी और उनकी मौत हो गई। एसपी आरती सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालीजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
