मंदिर परिसर से नगदी व समान चोरी, महंत का सेवादार पुलिस हिरासत में

कंपिल, समृद्धि न्यूज़। मंदिर परिसर से कमरे से चोरों ने नगदी व समान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस महंत के सेवादार को पूछताछ के लिए थाने ले गई। हालांकि महंत सेवादार को छुड़ाकर साथ ले गए।

नगर के मोहल्ला चौधरियान में सिद्ध मढ़ी मंदिर स्थित है। मंदिर पर महंत बाबा बृजानंद रहते हैं। शुक्रवार सुबह वह मंदिर स्थित कमरे में ताला लगाकर कंपिल स्थित अपनी दुकान पर चले गए। शुक्रवार दोपहर अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर पैंसठ हजार की नगदी व समान चुरा ले गए। मोहल्ले के युवकों ने कमरे का ताला टूटा देख महंत को सूचना दी। महंत ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस महंत के एक सेवादार को थाने ले गई। हालांकि कुछ समय बाद थाने पहुंचे महंत अपने सेवादार को छुड़ाकर ले गए। सेवादार के अनुसार उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने दो दिन पूर्व मक्के की फसल बेची थी। लोगों का कर्ज निपटाने के बाद उस पर लगभग साढ़े नौ हजार रुपए बाकी थे। उसी शक पर पुलिस ने उसको उठा लिया था। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *