बारात में शामिल होने आये युवक की बाइक व पेंट से नकदी चोरी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आये युवक की बाइक चोरी हो गयी। साथ ही साथ बाइक पर रखे पेंट से नकदी भी चोरों ने साफ कर दी। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जनपद मैनपुरी के थाना गहरौर के गांव आदिलपुर निवासी निसार अली पुत्र नियामत अली ने थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि वह बीते दिन कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला भगत सिंह नगर में अपने रिश्तेदार अली दराज की पुत्री की शादी में आए हुए थे। 21 तारीख को वह दावत में सम्मिलित हुए थे। 22 जून को अली दराज की पुत्री की बारात आनी थी। इस वजह से सभी रिश्तेदार रुक गए थे। जिससे निसार अली भी रुक गया। रात को वहीं रोड किनारे सभी लोग लेट गए। पीडि़त निसार अली के बताए अनुसार गुड्डू नामक दुकानदार की दुकान के चबूतरे पर पीडि़त ने अपनी प्लैटिना मोटरसाइकिल यूपी84एक्यू3493 को रात में किसी समय अज्ञात चोर चुरा ले गए। पीडि़त ने अपनी पेंट उतारकर मोटर साइकिल पर रख थी। जिसे भी चोर ले गये। जिसमें नकदी भी रखी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़त ने इधर उधर बाइक की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। तब पीडि़त ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने पीडि़त को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *