एसपी ने निरीक्षक व दो उपनिरीक्षकों किया इधर से उधर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक ने एक निरीक्षक व दो उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। एसपी विकास कुमार ने निरीक्षक रणविजय सिंह पुलिस लाइन को प्रभारी निरीक्षक राजेपुर बनाया है। कम्पिल थानाध्यक्ष दिलीप सिंह को चुनाव सेल प्रभारी बनाया है। थाना कादरीगेट के उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी को कम्पिल थानाध्यक्ष बनाया है।

Read More

औषधि निरीक्षक ने कई मेडिकल स्टोरों पर की छापेमारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के कंपिल क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर का औषधि निरीक्षक रजत कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उदय मेडिकल स्टोर कंपिल का निरीक्षण किया गया। इसकी पश्चात गगन मेडिकल स्टोर, कंपिल मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। गगन मेडिकल स्टोर से 1 नमूना संग्रह किया गया…

Read More

अभियुक्तगणों को हाजिर न करने पर कुर्की की कार्यवाही का आदेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अभियुक्तगण अजय, सुशील, प्रदीप, अनुज व सुरेश उर्फ बच्चा गिहार को अदालत में धारा ३०२ आई.पी.सी. के तहत तलब किया था। जिसके विरुद्ध उपरोक्त अभियुक्तगण उच्चतम न्यायालय तक अनुतोष प्राप्त करने हेतु गये थे, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने अदालत के २८ फरवरी २०२३ को दिये गये आदेश को सही मानते हुए उसके…

Read More

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर एडीजी व आईजी ने हेलीपैड का किया निरीक्षण

13 मार्च को क्रिश्चियन कालेज के मैदान में उतरेगा मुख्यमंत्री का उडऩखटोला चक्करघिन्नी बना जिला प्रशासन, कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहता फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड का निरीक्षण…

Read More

लूट के मामले में दो को सात-सात वर्ष का कारावास

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला जज कक्ष संख्या-5 न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने तीस वर्ष पूर्व के लूट के मामले में उमेश पुत्र महिपाल ठाकुर, राजबहादुर पुत्र सुदामा ठाकुर को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास से दण्डित किया है तथा २१-२१ हजार रुपया जुर्माना किया है। जानकारी के अनुसार बीते 30 वर्षो…

Read More

ट्रांसपोर्टर व्यवसायी की मौत, परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर लगाया जाम

परिजनों ने रुपये के लेनदेन में जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप सीओ सिटी ने मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देकर खुलवाया जाम पत्नी ने विजय गुप्ता, रितेश गुप्ता के खिलाफ पुलिस को नामदर्ज दी तहरीर फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। परिजनों ने रूपये के लेनदेन में जहर…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार दुशासन यादव उम्र 69 पुत्र स्व0 बदन सिंह निवासी नौली…

Read More

आबकारी टीम ने छापेमारी कर बरादम की अवैध शराब

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी टीम ने संदिग्ध ग्रामों में छापा मारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 राजेश कुमार चौबे, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 सचिन त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ कई गांवों…

Read More

रॉयल क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी का हुआ गठन

पदाधिकारियों को दिलायी गई शपथ फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रॉयल क्लब का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। लक्ष्मीकांत गुप्ता, विनय अग्रवाल, महेश वर्मा, आश्रम मुखर्जी एवं डॉ0 हरित द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया। पुरानी कार्यकारिणी भंग के बाद नए कार्यकारी…

Read More

छूटे हुए इंटर मीडिएट के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 व 14 मार्च को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंटर मीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए माध्यमिक सचिव द्वारा तिथि घोषित की गई है। 16 फरवरी को छूटे हुए परीक्षार्थियों के लिए अब 13 व 14 मार्च को प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विज्ञप्ति…

Read More