मेला श्रीरामनगरिया में मातृभाषा/राष्ट्रभाषा सम्मेलन का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती के तत्वाधान में मातृभाषा/राष्ट्रभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने की। मुख्य अतिथि डॉ0 अमरनाथ दुबे प्रादेशिक मंत्री हिंदी साहित्य भारती रहे। विशिष्ट अतिथि हरदोई से पधारे अधिवक्ता, साहित्यकार मुकेश द्विवेदी ने भाग लिया।…
