रस्तोगी इंटर कालेज में संविधान दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेठ कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज में संविधान दिवस मनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रार्थना स्थल पर संविधान की विशेषताओं और मौलिक कर्तव्यों पर इंचार्ज प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ने विचार व्यक्त करते हुए संविधान पर प्रकाश डाला और छात्रों को शपथ दिलवायी।…
