मेडिकल कालेज में संस्कार पीजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 2 दिसंबर को संस्कार पीजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा आयुर्वप्रवेशिका यूजी संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम के सातवें दिवस का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत पीजी छात्रों के लिए तनाव प्रबंधन पर डॉ0 कविता नेगी द्वारा योग, मेडिटेशन एवं रिलैक्सेशन तकनीकों के माध्यम से हुई।…
