फर्रुखाबाद
डीएम ने नगर पंचायत संकिसा वसंतपुर का किया निरीक्षण
योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्मदृमृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डीएम ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था…
डीएम ने थाना मेरापुर का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने थाना मेरापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन निरीक्षण किया। डीएम ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी…
डीएम ने खिमसेपुर नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण
कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही के दिये निर्देश फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने खिमसेपुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डीएम ने कार्यालय में…
महिला थाना अध्यक्ष बनी मोनू शाक्या
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। अमृतपुर थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या को महिला थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह को अमृतपुर थाना अध्यक्ष बनाया है।
युवक को सांप ने डसा, मृत सांप भी अस्पताल लेकर पहुंचे साथी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसके साथियों ने उपरोक्त सांप को मार दिया। साथी युवक व मृत सांप को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सक को दिखाया। फिलहाल चिकित्सक ने युवक का उपचार शुरु कर दिया है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नगला पजाबा…
नकल पर सख्ती के चलते बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2367 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
हाईस्कूल में अंग्रेजी तथा इंटर में ट्रेड, जीव विज्ञान एवं गणित विषय की सोमवार को सम्पन्न हुईं परीक्षाएं फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार को सम्पन्न हुई हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 24506 परीक्षार्थियों में से 22914 उपस्थित हुए, जबकि 1552 छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी की परीक्षा से किनारा…
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे थाना मेरापुर के ग्राम रुखईया निवासी रामबाबू (५५) अपने पड़ोसी गांव में एक बरसी कार्यक्रम…
लोहिया में 40 हजार के इंजेक्शन से बची हर्टअटैक के मरीज की जान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार शाम हार्ट अटैक के शिकार हुए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जान लोहिया अस्पताल में समय पर मिले त्वरित इलाज से बच गई। अस्पताल में मरीज को 40 हजार रुपये की कीमत वाला जीवनरक्षक टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन बिल्कुल मुफ्त लगाया गया। जिससे उसकी स्थिति में तेजी से सुधार आया। जिले में यह…
कम खाएंगे पर बच्चों को पढ़ाएंगे’ संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर गूँजा शिक्षा का संकल्प
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नेकपुर (बधौआ) मे संत गाडगे बारात घर में समाज सुधारक और स्वच्छता के अग्रदूत संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध वर्ग ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में न केवल संत…
