उतर प्रादेश
राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने की जांच
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने पहुंचकर लोगों से बात कर उनके बयान दर्ज किये। पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि रिपोर्ट उच्चाधिकरियों को सौंपा जायेगी। जानकारी के अनुसार सोमवार को शमशाबाद नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर में राशन वितरण की शिकायतों की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक पहुंचे।…
डीएम ने की एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 01 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जनपद में चल रही 75 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को निर्माणाधीन सडक़ों से विद्युत पोलों को तत्काल शिफ्ट करने के…
चित्रकूट के तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चित्रकूट तालाब के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को चित्रकूट के राजेपुर थाना क्षेत्र में रामनिवास विद्यालय के पास स्थित तालाब…
गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बीते दिनों कोतवाली कायमगंज क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला दत्तूनगला व मूल निवासी अल्लाहदादपुर निवासी मीनू उर्फ मनोज कुमार यादव पुत्र विजय सिंह ०२ अगस्त को अपनी कार की मरम्मत बाईपास रोड स्थित खान पेट्रोल पम्प के…
युवक को सांप ने डसा, सांप को पकडक़र लोहिया अस्पताल पहुंचा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुकान की सफाई करते समय युवक को सर्प ने डस लिया। युवक ने साहस का परिचय देते हुए सांप को प$कडक़र लोहिया अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसको एंटी वेनम इंजेक्शन लगाये, तब कहीं जाकर युवक की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जिनैया सिठैया निवासी सोमवार…
गैंगेस्टर के मामले में दो आरोपी को छ:-छ: वर्ष का कारावास
दस-दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश विशेष गैंगेस्टर एक्ट ने भूपेंद्र सिंह पुत्र लल्लू सिंह, किशन कुमार पुत्र रामचंद्र निवासीगण मुरान मेरापुर को दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में लेकर छ:-छ: वर्ष का कारावास व दस-दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया…
सीएम डैशबोर्ड की रैंक आयी 18, डीएम ने सुधार के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमे जनपद की रैंकिंग 18 रैंक आई है। बैठक में 26 विभागों की 66 योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में सबसे खराब डी0 श्रेणी में ग्राम्य विकास विभाग से…
यूपी स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के खिलाडिय़ों ने जीते चार मेडल
बिशन देवी ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूपी स्टेट जूनियर अंडर-23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में सम्पन्न हुआ। 14 सितम्बर से 16 सितम्बर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आयोजित प्रतियोगिता में जनपद की लवी राठौर ने वॉक रेस में द्वितीय…
90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिवा मिश्रा ने मेगा पुरुस्कार में जीती साईकिल
भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष व अतिथियों ने किया सम्मानित फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित 23वीं एशियन स्कालरशिप परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह गढ़ी कोहना स्थित एक पैलेस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 रतिशंकर त्रिपाठी अध्यक्ष भारतेन्दु नाट्य अकादमी लखनऊ व विशिष्ट अतिथि डॉ0 रंगनाथ मिश्र एवं…
