डीएम ने विकास खण्ड कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विकासखंड कार्यालय राजेपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विकासखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का…
