बंगाल: रामनवमी पर मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में शोभायात्रा पर बम फेंके गए, 20 से अधिक लोग जख्मी
बंगाल में रामनवमी पर फिर हिंसा की घटना हुई है। मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम रामनवमी शोभायात्रा पर बम फेंके गए। इस घटना में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल और एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया…
