नगर में शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में धूमधाम से हुजूर की योमे पैदाइश पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी पर अकीदतमंदों की खासी भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रहे। कायमगंज जश्न ईद-ए-मिलादुन्नवी के मौके पर जुलूस-एमोहम्मदी के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मस्जिदों और दरगाहों पर भी सजावट की गई है।…
