सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह राठौर एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।…
