आलू निकासी चरणबद्ध तरीके से करें किसान: सुभाष चन्द्रा
हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्रा ने बताया कि जिले में इस वर्ष लगभग 13500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू उत्त्पादन किसानों द्वारा किया गया है। जिसका भण्डारण मार्च 2025 तक जनपद में संचालित 36 निजी शीतगृहों में सफलता पूर्वक किया गया है। निजी शीतगृहों में 368150 मीट्रिक टन आलू भण्डारित किया गया है।…
