डॉ राधाकृष्णन के सिद्धांतों का अनुसरण ही शिक्षक दिवस की सार्थकता-प्राचार्य।
समृद्धि न्यूज़ संतकबीरनगर।शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को डुमरी हरिहरपुर स्थित पं० अम्बिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परंपरागत तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ० उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप…
