
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आते ही टॉवर व मेधावी छात्र-छात्रा फूले नहीं समाये। सीबीएसई बोर्ड द्वारा मेधा पर नंबर जमकर बरसे। राजपूताना पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। १२ मई को इंटरमीडिएट व हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं को बधाई देने वालों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। राजपूताना पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद व विद्यालय का नाम रोशन कर अच्छे अंक लाकर उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौर, मैंनेजर संदीप सिहं राठौर व विद्यालय के सलाहकार सुबोध कुमार रथ, प्रशासक मो0 अरशद, प्रधानाचार्य ह्रदयेश कुमार सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टॉपर बच्चों को शुभकामनायें दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। मैंनेजर संदीप सिंह राठौर ने कहा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्तुति कटियार ने ९५ प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका भदौरिया व छाया शाक्य ने ९४ प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रुप से दूसरा स्थान, मनीष कश्यप ने ९३.५ प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय में जान्हवी तिवारी ने ९१ प्रतिशत व प्रखर सिंह ने ९० प्रतिशत अंक प्राप्त किये। सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने बधाई दी और बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय सम्मानित करेगा।
