नवादा में नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच करने दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची सीबीआई टीम की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है। रजौली पुलिस के पहुंचने के बाद सीबीआई टीम के अधिकारियों को बचाया जा सका। नवादा के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम नवादा जिले के रजौली थाना के कसियाडीह गांव पहुंची थी। लेकिन, ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को नकली पुलिस बताकर उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद नवादा पुलिस पहुंची और अधिकारियों को बचाया। मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर रही है। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई टीम के अधिकारियों ने दो मोबाइल फोन को जब्त किया है।
यूजीसी नेट पेपर मामले में बिहार के नवादा में जांच करने पहुंची सीबीआई टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को नकली टीम समझकर उसमें शामिल अधिकारियों से मारपीट की. जब उन्हें ये भरोसा हुआ कि ये असली सीबीआई टीम है तब उन्हें छोड़ा गया. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.यूजीसी नेट परीक्षा को शिक्षा मंत्रालय की ओर से रद्द कर दिया गया था. इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है टीम शनिवार रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार के नवादा गांव में पहुंची थीं. टीम लोगों से पूछताछ कर ही रही थी कि तभी गांव वालों ने नकली सीबीआई टीम समझ अधिकारियों पर हमला कर दिया. गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. शनिवार को लगभग 4 बजे सीबीआई की टीम नवादा पुलिस बल के साथ मुरहेना के कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद व उनकी पत्नी बबिता देवी के घर की तलाशी लेकर लोटने ही वाली थी कि करीब 200-300 लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने सिविल ड्रेस में रहे सीबीआई टीम को नकली बताकर घेर लिया.मामला बढ़ते देख सीबीआई की टीम ने रजौली थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस जब तक पहुंचती उससे पहले ही ग्रामीणों ने सीबीआई की टीम पर हमला बोल दिया. हमले में सीबीआई टीम की गाड़ी चला रहे संजय सोनी घायल हो गए.
