पकड़ा गया NEET का पेपर चुराकर लीक करने वाला, पटना से CBI की टीम ने धर दबोचा

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज सिंह ऊर्फ और राजू के रूप में हुई है. पंकज सिंह पर आरोप है कि उसने हजारीबाग ट्रंक से नीट के पेपर चोरी किए थे, जिन्हें बाद में लीक कर दिया गया था. पंकज सिंह सिविल इंजीनियरिंग भी कर चुका है. वहीं, राजू पर आरोप है कि उसने लीक पेपर को सर्कुलेट किया था यानी बांटा था. सीबीआई की टीम ने पंकज सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है. वहीं, लीक कांड में उसका साथ देने वाले राजू को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है. हजारीबाग जिसे पेपर लीक कांड का अड्डा बताया जा रहा है. नीट के पेपर यहीं पर ट्रंक में रखे गए थे. सीबीआई ने इससे पहले हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया था. सीबीआई की टीम दोनों को गिरफ्तार करके पटना ले आई थी. इस मामले में सीबीआई 13 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब दो और लोग सीबीआई के हत्थे चढ़ गए हैं. इस तरह से देखें तो इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पटना हाईकोर्ट से शुक्रवार को सभी 13 आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई आज बेऊर जेल भी पहुंची थी. जेल में बंद कुछ आरोपियों से पूछताछ करने के बाद टीम सभी को लेकर पटना स्थित अपने दफ्तर चली गई थी. जहां, टीम के सदस्य सभी आरोपियों से वन टून वन पूछताछ की थी.

पंकज कुमार और राजू सिंह नाम के दो लड़कों को सीबीआई ने पकड़ा

पंकज और राजू सिंह की गिरफ्तारी को नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी मानी जा जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की तलाश सीबीआई को थी वो पकड़ा गया। इसी ने सबसे पहले नीट के पेपर को हासिल किया था। इससे पहले बिहार-झारखंड से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ दिन पहले सीबीआई ने झारखंड से रॉकी के नाम लड़के को गिफ्तार किया था। वो अभी भी सीबीआई की रिमांड पर है। इसके बाद ही माना जा रहा था कि सीबीआई अब मुख्य सेटर तक पहुंच सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *