
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायत रजीपुर में पूर्णागिरी स्वम सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे हैंडलूम उत्पाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय समूह द्वारा बनाए जा रहे डस्टर देखे गए। समूह की महिला ने बताया कि डस्टर बनाने के लिए कच्चा माल कानपुर से मंगाते हैं तथा फिर डस्टर बनाकर लोकल मार्केट एवं कानपुर में बिक्री किए जाते हैं। ब्लॉक मिशन मैनेजर को निर्देशित किया कि उत्पाद पर समूह का लेवल भी लगवाएं।
